-
34ºc, Sunny
-
Monday, 2nd Mar, 2026
महाकुंभ में बड़ी मात्रा में आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियां होंगी. एक अनुमान के अनुसार, अगर धार्मिक यात्रा के दौरान प्रति व्यक्ति ₹5,000 खर्च होता है, तो कुल आंकड़ा ₹2 लाख करोड़ से अधिक हो जाएगा.
प्रयागराज:
यूपी के प्रयागराज में आज से शुरू हुआ महाकुंभ 2025, जो फरवरी तक चलेगा, विश्व का सबसे बड़ा मानव समागम है. उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, इस आयोजन में लगभग 40 करोड़ लोगों के आने की संभावना है. कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) ने अनुमान लगाया है कि इस महाकुंभ से ₹2 लाख करोड़ से अधिक का व्यापार होने की उम्मीद है.
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह आयोजन भारत और विश्व में धार्मिक अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा केंद्र बनने जा रहा है. इससे प्रयागराज और आसपास के शहरों में व्यापार को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा. इसके साथ ही रेलवे, वायु सेवाओं और सड़क परिवहन को भी बड़ी आय होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि चूंकि दिल्ली देश का सबसे बड़ा व्यापारिक वितरण केंद्र है, इस दृष्टि से दिल्ली से प्रयागराज और आसपास के शहरों में लगभग ₹40,000 करोड़ मूल्य के सामान और सेवाओं की आपूर्ति होगी.
Fans
Fans
Fans
Fans